Skip to main content

जून जुलाई के चक्कर में फस गया मैं।

जून जुलाई के चक्कर में फस गया मैं। 



Shatabdi Express  




७ जून २०१९ का दिन था ,जब मैं ओर मेरा छोटा भाई (मामाजी का बेटा ) चिंटू चण्डीगढ से दिल्ली वापसी कर रहे थे। सुबह ७:१५ पर हमारी ट्रैन थी ,हम ५ बजे तक स्टेशन के लिए होटल से निकल पढ़ते है ,क्यूकी ये सेहर चण्डीगढ हमारे लिए अंजान था।






स्टेशन पर ट्रैन का इंतेज़ार करते हुए हमने सुर्य को उदय होते देखा ,गर्मी के मौसम में वह पंजाब की ठंडी ठंडी चलती हवाए,मनो इतनी अच्छा वातावरण मुझे तोह मनो वही थम जाने का मन करने लगा।






ट्रेनों का आना जाना लगा था ,लोग भी आ रहे थे ,हमे तोह अपना आना वहा याद आगया। मुझे इस सेहेर से मनो जैसे लगाव सा होगया हो ,यहाँ से जाने का मन ही नहीं कर रहा ,ऐसा ही कुछ हाल चिंटू का भी था।






फिर ट्रैन की टाइम होते ही हमारे ट्रैन आजाती है,हमारी सीट कोच न C३ में ५५,५६ नो होता है। हम अपना सामान रख कर जैसेही तशरीफ़ रखते है ,अचानक पीछे से किसी ने हमे आवाज़ दी की "भाईसाहब ये दोनों सीट्स हमारी है " ,ये सुनकर हम चिंता में आगए ,फिर हमने उन्से उनका टिकट माँगा , उनके टिकट को जब मैने देखा तो सब ठीक ही लगा ,फ़िर उन्होने हमसे टिकट मांगा,हमारी टिकट देखते ही,उन्होने कहा ,"भाईसाहब


आपकी टिकट तोह आने वाली ७ जुलाई की है।






ये बात सुन कर हम दोनों भाइयों का मानो जैसे पैरों क नीचे से ज़मीन खिसक गई हो ,हम फ़ौरन ही वहां से अपना सामान निकाल कर गेट के तरफ़ भढने लगे ,जैसे ही हम गेट के पास पहुंचे ट्रेन स्टेशन से निकल पड़ी।


अब हम बाथरूम के पास सामान लेकर खड़े थे ,छोटे भाई कि घबराहट उसके चेहरे पर साफ़ झलक रही थी।


ओर मुझे ये भी पता था कि टी-टी अगर पकड़ेगा तोह लम्बा फाइन चार्ज करेगा,क्यूकि ये स्पेशल ट्रैन है,ओर रेहम कि कोई उम्मीद नहीं दिखती।






फिर थोड़ी देर बाद मैंने Paytm ऑप पर उसी ट्रैन की करंट टिकट देखने लगा,अगली आनेवाली स्टेशन अंबाला थी ,और उपरवाले कि कृप्या से EC क्लास में ३ सीट भी थी ,मैंने ज़रा भी देरी ना करते हुए २ सीट बुक कर ली,टिकट टिकट बुक होते ही मानो सासो में सांस लौट आई।






अब हमारे सामने EC१ में पहुंचने की बड़ी समस्या थी ,मैंने एक C३ के एक बन्दे से जब ये पूछा की EC१ तक जाने में कितने कोचेस क्रॉस करना होंगे ,तब उसने बताया लगभग १३ कोचेस क्रॉस करने पर EC१ आएगा।


वक्त ७:३० हो रहा था और अंबाला आने में अभी भी एक घंटा था।






कुछ ही देर बाद हम दोनों भाइयों ने ये फैसला किया की हम अन्दर ही अन्दर जाएंगे,मुझे आने वाली कुछ दिक्ततों का अनुमान था,जैसे कि पैंट्री वाले सुबह का नास्ता देते होंगे सभी १३ कोचेस में,ट्रैन की स्पीड १००-१२० kmpl होगी ,और सबसे बड़ी दिक्कत अगर रस्ते में कोई TT मिल जाए तोह बुरे फसेंगे।






तीन सामान को हमने आपस में बांटा,हम आगे बढ़े ,स्पीड क कारन सभी कोचेस में चलने में मुश्किल हो रही थी,हर कोचेस के दो द्वार भी बड़ी मुश्किल से खुलते ,जैसे जैसे कर के हम आधे रस्ते तक पहुंचे फिर कुछ RPF पुलिस हमारे पीछे आने लगे,C११ से C १३ तक उन्होंने हमारे पीछा किया ,उनको देख अंत मैंने बोला "सर हमारा रिजर्वेशन EC1 में है चाहे तोह आप हमारी टिकट देख लीजिये",मेरी बात सुनकर उन्होंने कहा "साहेब हम तोह आपको आपकी मंज़िल तक पहुंचने में आपकी मदद कर रहे थे"।






फिर अंत में हम EC१ के द्वार पर आ पहुचे,जैसी ही हम वहा पहुंचते है देखते हैं की TT जी द्वार से बाहर आरहे है और एक बंदा RPF का भी बहार बैठा हुआ होता है,TTE ने हमसे हमारा टिकट मंगा मैंने टिकट दिखाया उन्होंने कहा की १२०० प्रति व्यक्ति फाइन भरना होगा ,तब मैंने अपनी पुरी स्टोरी बताए की सर जून-जुलाई के चक्कर में ये सब हुआ है कृप्या कर के हमपर रेहम करिये ,तब उन्होंने कहा की ठीख है १२०० ही देदो ,मैंने कहा


सर उतना पैसे तोह मेरे पास नहीं है,फिर उन्होंने RPF की ओर हमे इशारा किया और फिर पंजा दिखाया ,मैं तुरंत ही समझ गया और ५०० निकल के दे दिया।पैसा पाते ही उन्होंने अंदर जाने को कहा हममे।






इतनी भाग दौड़ के बाद हमने जम के नास्ता चाय पानी किया,और मन ही मन मुस्कुराए पुरी बात सोचकर।






तोह भाइयों और बहेनो मुझसे जो गलती हुई कृप्या कर के आप कभी भी वोह गलती भूल के भी ना दोहराना।








Subscribe 


जय हिन्द
वन्दे मातरम।
 









Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Majdoor ki majboori

Majdoor Ki Majboori हिंदुस्तान एक उभरता हुआ देश है, जिसकी नीव की जिम्मेदारी हमारे मजदूर भाई बहन पर है ,ये दिखते आम गरीब है,मगर देश को अगर कोई चला रहा है तोह वह मजदूर ही है।  ख़ेतों  में हल चला कर जो किशन अनाज उगता है ,वह भी एक मजदुर है ,देश में बड़ी बड़ी इमारतों का निर्माण करने में सबसे बड़ी भूमिका जो निभाता है वह भी मजदूर है ,हमारे टैक्सी,ऑटो बस चलने वाले भी मजदूर है, हमारी आलीशान घर को महल बनाने वाले भी मजदूर ही है ,ये हर जगह है बिना इनके कोई काम मुमकिन नहीं ,फैक्ट्री हो या बड़ी बड़ी इंडस्ट्री सबको सफल बनाने वाला ही  मजदूर है।  मजदूर को अपनी मेहनत पर यकीन होता  है,उसको पता है की वह दिनभर मेहनत करगा ,तभी उसके घर पर परिवार पेट भर खा के चैन की नींद सो पाएगी। ये बड़े ज़िम्मेदार होते है ,अपने काम को पुरी ईमानदारी से करते है, और अपने अन्न दाता को भगवान की तरह पुजते है।  तोह क्या है इनकी मजबूरी ??? हाल फिलहाल की बात है, कोरोना वायरस से सारा जग झुझ रहा है ,लोग त्राहि मम-त्राहि मम चिल्ला रहे है , सभी देश ...

Maa Vaisno Devi

Jai Mata Di April 2012 I am a devotee of Maa, since childhood I had the desire to go to  "Vaishno Devi", after much delay I got the chance to go there in 2012, and I reached Katra Dham. Before reaching Katra, my great uncle Rajkumar Singh had a great role, because of hiim my father gave me easy permission to go, and for this I would like to thank my uncle. We started our journey from Pehelgaon, Kashmir at 5am in the morning,and we reached Katra around 3:30pm, after reaching there we had some rest and were ready to go after taking shower . 8:30pm in the night, we got out of the hotel and reached the main gate entarance door. From there the temple of Maa Vaisnodevi  was 13.5 kms. Due to the injury of uncle's leg, he, aunty and sister had to go on horse. Now Akash Bhai and me left. We had everyone's warm clothes, that too in a bag that weighed about 5 kg, so we both decided that half the way i carried the bag and half the way he does. In the ...