Skip to main content

Majdoor ki majboori



Majdoor Ki Majboori




हिंदुस्तान एक उभरता हुआ देश है, जिसकी नीव की जिम्मेदारी हमारे मजदूर भाई बहन पर है ,ये दिखते आम गरीब है,मगर देश को अगर कोई चला रहा है तोह वह मजदूर ही है। 

ख़ेतों  में हल चला कर जो किशन अनाज उगता है ,वह भी एक मजदुर है ,देश में बड़ी बड़ी इमारतों का निर्माण करने में सबसे बड़ी भूमिका जो निभाता है वह भी मजदूर है ,हमारे टैक्सी,ऑटो बस चलने वाले भी मजदूर है, हमारी आलीशान घर को महल बनाने वाले भी मजदूर ही है ,ये हर जगह है बिना इनके कोई काम मुमकिन नहीं ,फैक्ट्री हो या बड़ी बड़ी इंडस्ट्री सबको सफल बनाने वाला ही  मजदूर है। 

मजदूर को अपनी मेहनत पर यकीन होता  है,उसको पता है की वह दिनभर मेहनत करगा ,तभी उसके घर पर परिवार पेट भर खा के चैन की नींद सो पाएगी। ये बड़े ज़िम्मेदार होते है ,अपने काम को पुरी ईमानदारी से करते है, और अपने अन्न दाता को भगवान की तरह पुजते है। 

तोह क्या है इनकी मजबूरी ???



हाल फिलहाल की बात है, कोरोना वायरस से सारा जग झुझ रहा है ,लोग त्राहि मम-त्राहि मम चिल्ला रहे है , सभी देश इससे परेशान है ,केवल एक ही उपाय है जिसका पालन करने को सभी सरकारे कह रहे है ,की हमे अपने आपको घर पर ही रहना होगा ,टोटल लॉक-डाउन।

जब भारत ने ये फैसला लिया ,चारों तरफ सभी जगहों पर इसका ठीक -ठाक पालन भी हुआ ,फिर दिन गुज़रते रहे,महीनो बीत गए, मगर कोई उपचारिक हाल नहीं निकला। 


मजदूर वर्ग जो की रोज़-रोज कमा के खाने वालों में से है,उनको दिकते आने लगी ,खाने पीने की किल्लत होने लगी,बचे हुए पैसे भी खर्च हो चले,अगर कोई रोगी है तोह उसे भी और दिक्कत। 
जैसे तैसे करके मजदूर 30 -40  दिन घर बैठे ,फिर उनके सब्र का बाँध टुट गया ,जब उनसे रहने को किराया माँगा गया नहीं तोह उनको घर से निकलना पड़ेगा। 

जब ये नौबत आई की सारे पैसे खर्च हो चुके ,खाने-पीने को तरसने  लगे ,ऊपर से रहने का किराया भी माँगा जाने लगा, और सरकार भी कोई मदद करती नहीं दिखी ,तब ये मजदूर जो हो चुके थे पुरी तरह मजबूर,उनके सामने  सेहर छोड़ने के अलावा कोई और चारा न था। 

उन सभी ने ये सोच लिया की मौत तोह आनी ही है वहा रुकेंगे तोह भूक से,बहार निकलेंगे तोह वायरस से ,इससे अच्छा होगा की अपने गांव जा के ही मरे। 

निकल पड़े सभी मजदूर,अलग-अलग सेहेरोन से अपने-अपने गांव  की और। एक नामुमकिन सी मंजिल एक पागलपन के साथ शुरू हुई उनकी ये मजबूरी की यात्रा। 

कुछ लोग साइकिल से,कुछ ठेले पर,कोई ऑटो पर और जिनके पास कोई सुविदा नहीं वह एक चप्पल के सहारे चल पड़े। 

ऐसे वक़्त में मदद की जगह कुछ लोगों ने अपना धंधा भी ढूंढ ही लिया,ट्रको में सब्जियों की तरह लोगों को ले जाने का धंधा शुरू किया गया ,३००० से ३५०० प्रती बन्दे पर देने की कीमत तय की गयी। 

जो ना दे सके उनको पैदल ही जाना पड़ा। पैसा कितना ज़रूरी हो गया की इंसान की कीमत अब ना रही। 

दिन में थोड़ा चल के कही पेड़ों की छाओ में परिवार सुस्ताते हुए,फिर रात भर जंगलों में ये सोच क चलना की जानवर उनके बच्चों को कही हानि न पंहुचा पाए। 

गओ  के आंगन का सपना लिए कुछ लोगों ने रस्ते में ही अपना दम तोड़ दिया ,ये महामारी से नहीं  भूख से मारे गए।


हमारी सरकार इस पुरे अभियान में पूरी तरह फ़ैल होती दिखी ,सरकार इस महामारी के समय में लोगों की मदद न करके विपक्छ से सवाल पूछने में लगी है की उन्होंने क्या किया।

जब आधे से ज्यादा लोग अपने गाओं पहुंच गए तब सरकार ने ट्रैन चलवाया और उसमे में कई ट्रैन में लोगों ने एक दिन का सफर ५  तय किया ,स्टेशन पर मजदूरों ने रखे खाने को ऐसे लुटा क्युकी उन्हें पता था की सामग्री कम है और लोग बहुत ज़्यादा।

इस महामरी में इंसानियत हर बार  शर्मशार होते दिखी। एक बेटी ने वह कर दिखाया जो कोई सोच भी नहीं सकता उसने अपने पिता को गुरुग्राम से अपने गाओं बिहार तक लगभग १२००कम सिर्फ साईकल पर बैठा कर ले आई। इस जस्बे को हम सभी लोगों को सलाम।



"हम मजदूरों को गाओं हमारे भेज़ दो सरकार सुना पड़ा घर द्वार  ,मजबुरी  में हम सब मजदूरी करते है  घर बार छोड़ के सेहरों में भटकते है ,जो लेकर हमको आए वही छोड़ गए मझधार कुछ तोह करो सरकार।
 हमको ना पता था के ये दिन भी आएँगे कोरोना के कारन घरो में सब चिप जाएंगे ,हम तोह बस पापी पेट के कारन झेल रहे है मार ,कुछ तोह करो सरकार"।
बहुत तकलीफ से एक मजदूर गा के अपना दर्द बताते हुए। 

Click Here सुनाने के लिए।
 

बस इतना कहुंगा अंत में  की ये हमेशा जरूरत के समय हमारी मदद करते है,हमारी अब ये ज़िम्मेदारी बनती है की हम इनकी थोड़ी मदद करे ,पैसे से न सही तोह कम से काम खाने पीने को  कुछ दे।

जय हिन्द
भारत माता की जय
जय जवान जय किसान।    
























Comments

Popular posts from this blog

जून जुलाई के चक्कर में फस गया मैं।

जून जुलाई के चक्कर में फस गया मैं।  Shatabdi Express   ७ जून २०१९ का दिन था ,जब मैं ओर मेरा छोटा भाई (मामाजी का बेटा ) चिंटू चण्डीगढ से दिल्ली वापसी कर रहे थे। सुबह ७:१५ पर हमारी ट्रैन थी ,हम ५ बजे तक स्टेशन के लिए होटल से निकल पढ़ते है ,क्यूकी ये सेहर चण्डीगढ हमारे लिए अंजान था। स्टेशन पर ट्रैन का इंतेज़ार करते हुए हमने सुर्य को उदय होते देखा ,गर्मी के मौसम में वह पंजाब की ठंडी ठंडी चलती हवाए,मनो इतनी अच्छा वातावरण मुझे तोह मनो वही थम जाने का मन करने लगा। ट्रेनों का आना जाना लगा था ,लोग भी आ रहे थे ,हमे तोह अपना आना वहा याद आगया। मुझे इस सेहेर से मनो जैसे लगाव सा होगया हो ,यहाँ से जाने का मन ही नहीं कर रहा ,ऐसा ही कुछ हाल चिंटू का भी था। फिर ट्रैन की टाइम होते ही हमारे ट्रैन आजाती है,हमारी सीट कोच न C३ में ५५,५६ नो होता है। हम अपना सामान रख कर जैसेही तशरीफ़ रखते है ,अचानक पीछे से किसी ने हमे आवाज़ दी की "भाईसाहब ये दोनों सीट्स हमारी है " ,ये सुनकर हम चिंता में आगए ,फिर हमने उन्से उनका टिकट माँगा , उनके टिकट को जब मैने देखा तो सब ठीक ही लगा ,फ़िर उन्होने हमस...

Maa Vaisno Devi

Jai Mata Di April 2012 I am a devotee of Maa, since childhood I had the desire to go to  "Vaishno Devi", after much delay I got the chance to go there in 2012, and I reached Katra Dham. Before reaching Katra, my great uncle Rajkumar Singh had a great role, because of hiim my father gave me easy permission to go, and for this I would like to thank my uncle. We started our journey from Pehelgaon, Kashmir at 5am in the morning,and we reached Katra around 3:30pm, after reaching there we had some rest and were ready to go after taking shower . 8:30pm in the night, we got out of the hotel and reached the main gate entarance door. From there the temple of Maa Vaisnodevi  was 13.5 kms. Due to the injury of uncle's leg, he, aunty and sister had to go on horse. Now Akash Bhai and me left. We had everyone's warm clothes, that too in a bag that weighed about 5 kg, so we both decided that half the way i carried the bag and half the way he does. In the ...